मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रीवा में शुक्रवार रात पुलिस ने दलबल के साथ शहर भर में हाका निकला। जिसमें सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के सभी थानों के थाना प्रभारी शामिल रहे। सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके इसके लिए हाका निकाला गया है। वहीं पुलिस के हाका निकालने से पहले असामाजिक तत्व और नशेड़ी खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते हुए देखें गए। जानकारी के मुताबिक शहर के सिरमौर चौराहे और समान थाना क्षेत्र में शराब दुकानों के बाहर और ब्रिज के नीचे नशेड़ी डेरा जमा लेते हैं। जिन पर कई बार पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने नशेड़ियों को सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा भी है। लेकिन अभी तक ऐसी गतिविधियों पर रोक नहीं लग पाई है। जिस वजह से पुलिस दोबारा हाका निकालकर इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने का प्रयास कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LxlBFaf
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/LxlBFaf
via IFTTT
Comments
Post a Comment