मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर के मुरार रामलीला मैदान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटना मुरार थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान बुधवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की मौत कैसे हुई है, अभी इसका पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पड़ताल कर रही है। यह है पूरा मामला मुरार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक की खून से सनी लाश रामलीला मैदान में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन उसकी कोई पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर लिया है। युवक का यह था हुलिया मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच की है और उसने पेंट व शर्ट पहने हुए है। मृतक का रंग गेहूंआ था और वह औसत कद काठी का है। पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के लिए आस-पास के थानों के साथ ही अन्य जिलों को सूचना दे दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत हादसा है या फिर उसके साथ कोई घटना घटी है। पुलिस का कहना मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय का कहना है कि एक युवक का शव राम लीला मैदान में मिला है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसकी मौत कैसे हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत किन कारणों से हुई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1nkezPc
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/1nkezPc
via IFTTT
Comments
Post a Comment