मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
छिंदवाडा के पौनार में मधुमक्खियों के काटने से गंभीर घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार सुबह 10 बजे पौनार में खेत में काम करते समय मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। सवरी के पौनार निवासी उमेश वानखड़े ने बताया कि आज सुबह 10 बजे श्याम बनके (35) पिता मेहताब बनके उनके खेत में पाइप लाइन सुधारने का काम कर रहा था। इसी दौरान नजदीक के पीपल के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने श्याम और उन पर हमला बोल दिया। उन्हें भी मधुमक्खियों ने डंक मारा है। घायल श्याम को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र सांवरी में उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया है। खेत में काम करने के दौरान हमला खेत मालिक उमेश वानखड़े मजदूरों के साथ मिलकर खेत की पाइप लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने मजदूर श्याम बनके के चेहरे सहित हाथ पैर और खेत मालिक उमेश वानखड़े के चेहरे में डंक मारा। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूर सोहन सूर्यवंशी ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Rz0Z5Dt
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/Rz0Z5Dt
via IFTTT
Comments
Post a Comment