मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रिश्तेदारों को छोड़कर वापस अपने गांव आ रहें कृष्ण कुमार शर्मा की कार में अचानक ही भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी तरह से जलकर कृष्ण कुमार के सामने ही राख हो गई। हालांकि कार को जलते देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की पर नाकाम हुए। जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार की कार में गैस किट लगी हुई थी। कार में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक पाटन थाना गुरु मोहल्ला में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा के घर पर मंगलवार को सुहागले का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने रिश्तेदार की महिलाएं जो कि मनकेडी गांव के पास रहती हैं। कृष्ण कुमार महिलाओं को अपनी ईको कार से छोड़ने के लिए गए थे। वापस लौटकर जब अकेले आ रहें थे, उसी दौरान ग्राम डूडी के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची तो इंजन के पास से धुँआ निकलने लगा। कृष्ण कुमार ने कार रोकी और बाहर उतर आए, तभी अचानक ही कार ने भीषण आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। जिस समय कार में आग लगी थी, उस दौरान गांव में बिजली गुल थी। चारों तरफ अंधेरा था, सिर्फ आग में जल रहीं कार ही दिख रहीं थी। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद जब लाइट आई तो ग्रामीणों ने पाइप से कार तक पानी पहुंचाया पर तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। अच्छी बात यह हैं कि कार में उस समय आग नहीं लगी जब कृष्ण कुमार महिलाओं को छोड़ने जा रहें थे, नहीं तो बढ़ी घटना घट सकती थी। माना जा रहा हैं गैस किट से लीकेज के कारण यह हादसा हुआ हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/d5FTNB8
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/d5FTNB8
via IFTTT
Comments
Post a Comment