मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पोलिंग बूथों की होगी वेबकास्टिंग:भिंड-दतिया लोकसभा के 2183 मतदान केंद्रों पर19 लाख से अधिक मतदाता कर सकेंगे वोटिंग
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान 7 मई को होगा। भिंड-दतिया लोकसभा सीट पर मतदान किया जाएगा मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव थम गया है। दोनों ही जिलों के संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 183 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें भिण्ड जिले में 1476 तथा दतिया जिले में 707 मतदान केंद्र हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 654 वोटर मतदाधिकार का उपयोग करेंगे। मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वाेटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीन में कैद मंगलवार को होगा। इससे पहले चुनाव प्रचार रविवार की शाम छह बजे से थम गया है। वहीं, मतदाता ने अपने सांसद का चयन को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इधर बीजेपी, कांग्रेस और बसपा ने सीधे बस्तियों में पहुंचकर चुपचाप वोटर को साधने की प्रक्रिया अपना शुरू कर दी है। भिंड जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि भिण्ड-दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 183 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें भिण्ड में 1476 तथा दतिया में 707 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भिण्ड जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र अटेर, भिण्ड, लहार, मेहगांव और गोहद में कुल 12 लाख 92 हजार 763 मतदाता हैं। जिसमें 7 लाख 1 हजार 688 पुरुष, 5 लाख 91 हजार 059 महिला, 11 हजार 748 सर्विस वोटर, 11 हजार 939 पीडब्ल्यूडी, 16 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी प्रकार से दतिया जिले की तीनों विधानसभा स्योंड़ा, भाण्डेर, दतिया में कुल 6 लाख 7 हजार 891 मतदाता हैं। जिसमें 3 लाख 22 हजार 118 पुरुष, 2 लाख 85 हजार 753 महिला, 987 सर्विस वोटर, 4 हजार 411 पीडब्ल्यूडी, 20 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संसदीय क्षेत्र में कुल वोटर पुरूष वोटर-10 लाख 23 हजार 806 महिला वोटर- 8 लाख 76 हजार 812 सर्विस वोटर-12 हजार 735 पीडब्ल्यूडी वोटर-16 हजार 350 ट्रांसजेंडर वोटर-36 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे निर्वाचन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिसके लिए यहां सुरक्षा बलों को तैनात करते हुए सभी सुरक्षा मानकों को पूरा किया गया है। इसके साथ ही जिले में 140 पिंक, 29 मिक्स, 14 यूथ, 11 पीडब्ल्यूडी, 15 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ ही यहां 1089 मतदान केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग के जरिए निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर नही होगा प्रचार चुनाव के चलते जारी आदर्श आचरण संहिता के परिपालन में रविवार शाम 6 बजे से समस्त प्रकार के राजनैतिक प्रचार प्रसार पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर भी राजनैतिक पोस्ट और उससे संबंधित किसी भी प्रकार की पोस्ट शेयर नहीं की जा सकेगी। मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व सभी प्रकार का प्रचार प्रसार पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी होगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0eFMfaD
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/0eFMfaD
via IFTTT
Comments
Post a Comment