मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
आकाशीय बिजली से टूटा सात जन्मों का साथ:आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पति भी झुलसा, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
जुनारदेव के तामिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुत्तोर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 पति पत्नी का सात जन्मों का साथ छूट गया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई तथा पति बुरी तरह से झुलस गया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पूरी घटना शनिवार शाम की है जब पति-पत्नी गेहूं काटकर खेत से लौट रहे थे तभी अचानक तेज गडगडाहट के साथ बिजली गिरी तो उससे पत्नी बुरी तरह से झुलस गई जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को अचानक हुई बिजली गिरने की घटना से मुत्तोर के निवासी किसान परिवार की रँगवती कुमरे उम्र 45 से 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। बिजली गिरने से मृतिका के पति वीरसा कुमरे भी बुरी तरह घायल हुए है। दोनो खेत से गेंहू काटकर लौट रहे थे अचानक मौसम बदला और बिजली गिरने की घटना सामने आई। फिलहाल उसके पति को आंशिक चोट आई है जिसका इलाज जारी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7ti8uGp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/7ti8uGp
via IFTTT
Comments
Post a Comment