मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भिंड कलेक्टर ने पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी:संस्कृत बोर्ड परीक्षा में दसवीं का पेपर कर रहे थे हल, फोटो थे मिसमेच
भिंड में संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में फर्जी छात्र बैठाकर पेपर हल कराया जा रहे थे। भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव जब परीक्षा हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां परीक्षा केंद्र में दो छात्रों के एडमिट कार्ड उम्र अधिक दर्ज थी परंतु बैठने वाले छात्रों की उम्र कम होने पर संदेह जाहिर की। इस तरह दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। दरअसल मामला यह हैकि इन दिनों संस्कृत बोर्ड की परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इस बोर्ड परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी शामिल हो रहे है जोकि एमपी बोर्ड परीक्षा से दसवीं व बारहवीं परीक्षा पास नहीं कर पा रहे है। शनिवार की सुबह पहली पाली में दसवीं विज्ञान सब्जेक्ट का पेपर हल कराया जा रहा था। भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव बुनियादी हायर सेकंडरी स्कूल और एमएलबी हायर सेकंडरी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने पहुंचे। बुनियादी हायर सेकंडरी स्कूल पर केंद्राध्यक्ष आनंद कुशवाहा द्वारा परीक्षा को संपन्न कराया जा रहा था। यहां परीक्षा हॉल में जब प्रवेश-पत्र भिंड कलेक्टर ने जांच तो कुलदीप यादव व गेंदालाल खरे की उम्र अधिक थी। परंतु इन दोनों छात्रों की जगह पर कम उम्र की परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। जब दोनों परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर लगे फोटो मेच किए गए तो मिसमेच हुए। पर संदेह पुख्ता हो गया। इसके बाद दोनों छात्रों से असली नाम पूछा गया। पकड़े गए दोनों परीक्षार्थी 15-16 साल के नाबालिग है। दोनों ने पिछले साल ही हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। इन छात्रों को केंद्राध्यक्ष के कलेक्टर ने सौंपते हुए आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NOdnWx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NOdnWx
via IFTTT
Comments
Post a Comment