मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
एमपी-यूपी को जोड़ने वाला पुल 40 घंटे से डूबा:अशोकनगर के राजघाट बांध 16 गेट खोले; 4 गेट किए जाएंगे बंद
अशोकनगर में एमपी और यूपी को जोड़ने वाले पुल पर 20 फीट पानी है। पिछले 40 घंटों से यह हाल होने की वजह से वाहनों का आना जाना बंद है। हालांकि अति आवश्यक और छोटे वाहनों को बांध के ऊपर से निकाला जा रहा है। इस वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। चंदेरी से 10 किलोमीटर दूर स्थित रानी लक्ष्मीबाई (राजघाट बांध) का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऊपरी इलाके में निरंतर बारिश के कारण बेतवा नदी उफान पर है। इसी वजह से राजघाट बांध के 16 गेट खोले गए हैं। इनसे 2 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले पुल के ऊपर लगभग 20 फीट पानी है। अधिकारियों के अनुसार बांध की स्थिति अब सामान्य होने लगी है। रात 8:00 बजे से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसके बाद सुबह के समय से मात्र 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। साथ ही चार गेट बंद कर दिए जाएंगे और 12 गेट खुले रहेंगे। इससे सुबह तक पुल के ऊपर से पानी उतर जाएगा। फिर वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो सकेगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PGuFTEZ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PGuFTEZ
via IFTTT
Comments
Post a Comment