मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शिवपुरी में हत्या के 9 आरोपियों को उम्रकैद:ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुआ था विवाद
शिवपुरी जिले के करैरा कोर्ट के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को हत्या के मामले में 9 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 9-9 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। इस मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार भदौरिया ने पैरवी की। मामला करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर का है। यहां 13 अगस्त 2021 को ट्रांसफॉर्मर में तार डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के जगत सिंह पर दूसरे पक्ष के 9 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी आदर्श बुंदेला, राजदीप परमार, राजपाल बुंदेला, पुष्पेंद्र बुंदेला, बहादुर सिंह ठाकुर, कैहर सिंह ठाकुर, रामराजा परमार, प्यारेलाल परमार और युवराज परमार ने मिलकर कुल्हाड़ी, लाठी, लोहे के सरिए और लुहांगी से हमला किया। हमले में जगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। करैरा पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले के बाद मृतक के परिजनों ने अदालत के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिला है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qiJv62Q
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/qiJv62Q
via IFTTT
Comments
Post a Comment