मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
अजा कल्याण मंत्री बोले:आंगनवाड़ी में भर्ती कराने दलाल घूम रहे:नागर सिंह ने कहा- विभागीय अधिकारी भी मिले हुए हैं; भर्ती मैरिट से ही होगी
मप्र में लगातार सरकारी विभागों में भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले सामने आते रहे हैं। मप्र के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश भर में हो रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती पर राज्य सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने सवाल उठाए हैं। नागर सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर कहा- अलीराजपुर जिले में ये बात सामने आ रहीं हैं कई लोग दलाली के चक्कर में घूम रहे हैं उसमें कहीं न कहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मिले हुए हैं। नागर सिंह ने कहा- कि दलालों की ओर से कहा जा रहा है कि आंगनवाड़ी की जो भर्ती निकली है उसमें मैं आपकी नियुक्ति करा दूंगा, तो आप इतनी-इतनी राशि दे दो। ऐसी शिकायतें मेरे पास भी बड़ी मात्रा में आ रहीं हैं। मेरिट से होगा चयन किसी को पैसे न दें। मैं आप सभी जो हमारी आवेदनकर्ता बहनें हैं जिन्होंने सहायिका में भी आवेदन किया है ऐसी सभी बहन बेटियों से निवेदन करना चाहता हूं किसी को भी एक रूपया देने की आवश्यकता नहीं हैं। जिसके नंबर मेरिट में सबसे अधिक नंबर होंगे उन्हीं को आंगनवाड़ी की नियुक्ति दी जाएगी। मुझे बार-बार ये शिकायतें मिल रहीं हैं। इसी लिए मैंने ये वीडियो जारी किया है। निर्मला भूरिया हैं महिला बाल विकास मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर से चौथी बार के विधायक हैं। नागर सिंह आदिवासी वर्ग से आते हैं और राज्य सरकार में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री हैं। अलीराजपुर के पड़ोसी जिले झाबुआ की पेटलावद विधानसभा सीट से आदिवासी वर्ग की विधायक निर्मला भूरिया मप्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। दोनों मंत्री पड़ोसी जिलों से और आदिवासी वर्ग से आते हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VNvt8BY
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/VNvt8BY
via IFTTT
Comments
Post a Comment