मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
टीकमगढ़ के सरकारी स्कूल में निकला कोबरा:चपरासी को स्टोर रूम के पास दिखा, वनरक्षक ने सुरक्षित तरीके से किया रेस्क्यू
टीकमगढ़ के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 2 में गुरुवार को कोबरा सांप निकला। स्कूल के चपरासी ने सांप को देखते ही स्कूल स्टाफ को जानकारी दी। प्राचार्य एनडी अहिरवार ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। स्टोर रूम में निकला कोबरा सूचना मिलते ही वन रक्षक दीपेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया। स्कूल के शिक्षक करीम खां ने बताया कि स्कूल की पिछली बिल्डिंग के बगल में स्टोर रूम है। चपरासी जब वहां पहुंचा तो उसे सांप दिखाई दिया। सुरक्षा के लिए बच्चों को पीछे के क्लास रूम की ओर जाने से रोक दिया गया। वन रक्षक ने स्टिक से सांप को आंगन की ओर निकाला। फिर उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर कपड़े की थैली में रखा। वन रक्षक ने किया रेस्क्यू वन रक्षक दीपेश प्रजापति ने बताया कि यह काले रंग का कोबरा था। कोबरा काले, गहरे भूरे से लेकर पीले-सफेद तक विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं। इनकी गर्दन में विशेष मांसपेशियां और पसलियां होती हैं। खतरा महसूस होने पर कोबरा अपने शरीर को ऊपर उठाकर, फन फैलाकर और जोर सेफुफकारते हैं। रेस्क्यू के दौरान भी कोबरा ने कई बार फुफकार लगाई। वनरक्षक ने सांप को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cFRtLVU
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cFRtLVU
via IFTTT
Comments
Post a Comment