मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर:बैसली नदी में अचानक आए बहाव में डूबा बुजुर्ग, एक किलोमीटर दूर मिला शव
ग्वालियर की बैसली नदी में अचानक आए पानी के बहाव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग बह गया था। घटना दोपहर दो बजे की है। घटना उटीला इलाके में टिहोली के पास की है। ग्वालियर में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बैसली नदी भी अपने जल स्तर से ऊपर चल रही है। बुजुर्ग परिवार के कुछ सदस्यों के साथ नहाने गया था, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो एक बच्ची ने उनके डूबने की खबर दी। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रविवार रात को जब नदी में पानी उतरा तो घटना स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर सकतपुरा के पास बुजुर्ग का शव मिल गया है। शाम को एक किलोमीटर दूर मिला शव ग्वालियर के बिजौली-उटीला में बैसली नदी उफान पर चल रही है। रविवार को उटीला थाना क्षेत्र के बडेरा कॉलोनी में रहने वाले 62 वर्षीय प्रीतम सिंह कुशवाह नदी में नहाने गए थे। वह नदी में नहा रहे थे तभी पानी का बहाव तेज हो गया और वह एक भंवर में फंस गए। देखते ही देखते वह पानी में समा गए। उनके साथ एक बच्ची भी थी। उसने काफी देर इंतजार किया लेकिन प्रीतम पानी मे ऊपर नहीं आए। बच्ची घर पहुंची और परिजन को पूरी घटना बताई। परिजन नदी की तरफ भागे, पीछे से गांव वाले भी पहुंच गए। गांव के कुछ तैराकों ने नदी मे कूदकर उन्हें तलाश भी किया। लेकिन उनका पता नही चला। पुलिस को खबर मिली तो उटीला थाने के पुलिसकर्मी मौेके पर पहुंचे। उन्होंने एनडीआरएफ टीम को बुलवाया। इसके बाद टीम ने उनकी तलाश की, लेकिन बहाव तेज हाेने के चलते वह नहीं मिल पा रहा था। शाम को जब नदी में पानी उतरा तो बुजुर्ग का शव घटना स्थल से एक किलोमीटर सकतपुरा के पास मिला है। शव झाड़ियों में अटका मिला है। एनडीआरएफ की टीम ने शव को निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा दिया है। हबीपुरा से 45 लोगों को किया रेस्क्यू इधर, ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 61 में स्थित हबीपुरा के कुछ घरों के चारों ओर से पानी से घिर जाने की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह के नेतृत्व में राजस्व, एसडीआरएफ एवं नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर भेजी। इस टीम ने एसडीआरएफ की मदद से जल भराव के बीच फंसे परिवारों को सुरक्षित निकलवाया। एसडीएम अतुल सिंह ने बताया- बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र के सामने स्थित हबीपुरा बस्ती में अलापुर डैम में पानी बढ़ने से जल भराव की स्थिति निर्मित हुई। इससे लगभग 15 परिवार के 45 लोगों को एसडीआरएफ की नावों की मदद से सामान सहित सुरक्षित निकलवाया गया। ये सभी परिवार अपनी मर्जी से अपने रिश्तेदारों के यहां आश्रय लेने चले गए हैं। जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा एहतियात बतौर सरकारी भवनों को राहत शिविरों के लिए चिह्नित करके रखा है। यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी कर ली गईं हैं। कलेक्टर ने निचली बस्तियों में किया निरीक्षण जिले में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की निचली बस्तियों में जल भराव से प्रभावित लोगों की मदद के लिये जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सम्पूर्ण राजस्व अमला अपने–अपने क्षेत्र में डटा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने रविवार को नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के साथ दीनदयाल नगर व भगतसिंह नगर सहित शहर की अन्य निचली बस्तियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निचली बस्तियों में मशीनों एवं नगर निगम के अमले की मदद से सड़कों पर भरे पानी की निकासी भी कराई। साथ ही नाले व नालियों में पानी का फ्लो बढ़ाने के लिये नगर निगम द्वारा की जा रही अवरोध हटाने की कार्रवाई का जायजा भी लिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hFnuU8H
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/hFnuU8H
via IFTTT
Comments
Post a Comment