मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत:हादसे के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, एक घंटे ठप रहा ट्रैफिक
ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा चौकी के सामने बुधवार शाम की है। घटना के बाद मृतक परिजन एकत्रित हो गए और चक्काजाम कर दिया। मामले का पता चलते ही थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और समझाइश दी, जिसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी संतोष पाल पुत्र केदार पाल आज बुधवार घर से तिकोनिया मुरार जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। अभी संतोष बेहटा चौकी के सामने पहुंचा ही था कि तभी लक्ष्मणगढ़ पुल की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक RJ 11 GD-0894 के चालक ने संतोष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थी और संतोष को गंभीर चोटें आई तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को निगरानी में लिया, लेकिन आक्रोशित परिजन ने घटना स्थल पर पहुंचकर जाम लगा दिया। हाईवे किया जाम, वाहनों की लगी कतार संतोष की मौत का पता चलते ही आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम का पता चलते ही टीआई महाराजपुरा धर्मेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं परिजन की मांग थी कि चौकी के पास आए दिन हादसे होते है और उन्हें रोकने के लिए यहां पर ब्रेकर बनाए जाएं। पुलिस अफसरों ने उनकी मांग पर संबंधित विभाग से बात करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम खत्म हो गया। इस मामले में महाराजपुरा थाना टीआई धर्मेंद्र यादव का कहना है कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vrK49jM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vrK49jM
via IFTTT
Comments
Post a Comment