मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
विदिशा में 80 परिवारों को राहत शिविर में किया शिफ्ट:कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अच्छे इंतजाम करने के सख्त निर्देश
विदिशा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के कारण प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में स्थानांतरित किया है। मंगलवार को कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जतरापुरा स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में संचालित राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे पीड़ितों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसडीएम क्षितिज शर्मा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में ठहरे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और चिकित्सकीय सेवाओं में कोई लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि राहत शिविर में 80 परिवारों के लिए रहने, भोजन और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने आवश्यकता पड़ने पर वस्त्रों की पूर्ति करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल डामोर और संयुक्त कलेक्टर मोहिनी शर्मा भी मौजूद रहे। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने बताया कि नदी किनारे और जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9L537cx
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/9L537cx
via IFTTT
Comments
Post a Comment