मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
दो कारों में टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले:इंदौर के महू में भीषण हादसा, टक्कर के बाद एक कार में लगी आग
इंदौर के महू में दो कारों में टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग तो जिंदा जल गए। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ है। मानपुर से महू की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर गई। जो दूसरी ओर सामने से आ रही ओमनी कार से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद ओमनी कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। वहीं, स्विफ्ट कार में सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। स्विफ्ट कार में सवार रविंद्र पिता लक्ष्मण निवासी धामनोद और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। ये तीन लोग हुए घायल सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़गोंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार में रखे पेंट से लगी आग बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश का कहना है कि हादसे में जो दो लोगों की जलकर मौत हुई है, वह मानपुर के रहने वाले हैं। ये इंदौर से मानपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। इनकी कार में पीछे पेंट रखा था, जिस कारण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान जलने से दोनों की जान चली गई। चारों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महू ले जाया गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DEbf5Jc
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/DEbf5Jc
via IFTTT
Comments
Post a Comment