मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से शुरू होगी कार्गो सेवा:ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने दी मंजूरी; जल्द होगी शुरुआत
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से पहली बार कार्गो सेवा शुरू की जा रही है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण में यात्री विमानों से करीब एक टन तक का माल लाया और भेजा जा सकेगा। जैसे-जैसे मांग और माल की मात्रा बढ़ेगी, कार्गो विमानों से परिवहन शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कार्गो विमान सेवा शुरू करने से स्थानीय उद्योगों, किसानों और व्यापारियों को बहुत फायदा होगा। दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर से अभी तक ट्रेन के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, कानपुर, आगरा से माल आता है। वहीं, प्रयागराज, पटना, लखनऊ, कानपुर, अहमदाबाद शहरों में यहां से माल भेजा जाता है। जबलपुर रेल मंडल के पास 14 एसएलआर और एक लीज कंटेनर है। लेकिन ट्रेन से समय अधिक लगता है, इसके लिए व्यापारी लगातार वैकल्पिक व्यवस्था देख रहे थे, जो कि अब पूरी हो रही है। इंडिगो ने कार्गो विमान शुरू करने की पहल की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार पुराने टर्मिनल से कार्गो सेवा को संचालित किया जाएगा। इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलूर आदि शहरों में माल की आसानी से लाया ले जाया जा सकेगा। जबलपुर में गारमेंट क्लस्टर और आइटी सेक्टर का बड़ा काम है। इसके अलावा कई ऐसी कंपनियां हैं, जो देश के अन्य शहरों और विदेशों तक से सामान बुलवाती हैं। ऐसे में इन कंपनियों को फायदा होगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pnvCu0I
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/pnvCu0I
via IFTTT
Comments
Post a Comment