मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पीएम आवास मांगने पर सरपंच पति ने लात-घूंसे मारे:निवाड़ी में बुजुर्ग महिला को सड़क पर पीटा-गालियां दीं, वीडियो सामने आने पर गिरफ्तार
निवाड़ी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का हक मांगने पर एक 74 साल दलित महिला को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनेथा में 10 सितंबर 2025 को हुई। बुधवार 22 अक्टूबर को आरोपी सरपंच पति राजकुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता शांति अहिरवार 10 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे राजकुमार साहू से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने राजकुमार साहू से अपने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में देरी का कारण पूछा। इस पर राजकुमार साहू भड़क गया और उसने महिला को गालियां दीं, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जमीन पर पटक कर लात-घूंसे मारे, जिससे वह घायल हो गईं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला सड़क पर गिरी हुई है और आरोपी उस पर हाथ उठा रहा है। पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी पीड़िता के अनुसार, घटना के समय भानसिंह बुंदेला और प्रेमचंद साहू मौके पर मौजूद थे। मारपीट के बाद राजकुमार साहू ने शांति अहिरवार को धमकी दी कि यदि उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा। शिकायत पर भी पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई डर के कारण शांति अहिरवार तुरंत थाने नहीं जा सकीं। उन्होंने अगले दिन, 11 सितंबर को पुलिस चौकी चोमों में आवेदन दिया और उसी दिन एसडीओपी पृथ्वीपुर को भी लिखित शिकायत सौंपी। इसके बाद 16 सितंबर को पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया को भी इस मामले की लिखित शिकायत दी गई। वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में तेजी तब आई जब बुधवार को इस घटना का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी बोले- घटना बेहद गंभीर है निवाड़ी SP डॉ. राय सिंह नरवरिया ने कहा कि “दलित महिला के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियों की घटना बेहद गंभीर है। ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज करआरोपी सरपंच पति राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एससी/एसटी एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। भीम आर्मी ने जताई नाराजगी इस घटना को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने भी नाराजगी जताई थी। दोनों संगठनों ने पहले ही अल्टीमेटम दिया था कि यदि 26 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो निवाड़ी पुलिस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fQI1WqP
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fQI1WqP
via IFTTT
Comments
Post a Comment