मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
विदिशा में गरबा के दौरान हवाई फायर:पार्षद पति-पूर्व समिति अध्यक्ष आमने-सामने आए; होर्डिंग में फोटो न लगाने पर विवाद
विदिशा में रविवार रात गरबा आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना मनमुटाव बड़े विवाद में बदल गया। इस दौरान कथित तौर पर हवाई फायर भी हुए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। यह विवाद पार्षद पति सिद्धार्थ जैन और सनातन हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत के बीच बताया जा रहा है। गरबा के प्रचार होर्डिंग में फोटो न लगाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच जारी है। गरबा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहेंगे। फिलहाल पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XODpIK0
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/XODpIK0
via IFTTT
Comments
Post a Comment