मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तेजी फैल रहा नया फंगस, ठीक नहीं हो रहे मरीज:भोपाल में जुटे 400 स्किन स्पेशलिस्ट; ओवर दी काउंटर वाली दवा रिंग वर्म नहीं स्किन जला रही
भोपाल में त्वचा रोग विशेषज्ञों की 2 दिवसीय ‘क्यूटिकॉन एमपी 2025’ कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में एक नया फंगस तेजी से फैल रहा है। इस वजह से रिंग वर्म (दाद) के मरीज ठीक नहीं हो पा रहे। मेडिकल स्टोर से सीधे (ओवर दी काउंटर) खरीदी जा रही दवाएं इलाज नहीं, बल्कि त्वचा को जला रही हैं। कई ऐसे ट्यूब हैं जिनका एडवर्टाइजमेंट इस तरह से किया गया है कि वही रिंग वॉर्म का इलाज हैं। जबकि कई ऐसे ट्यूब हैं जो असर में एंटी फंगल दवा ही नहीं होते हैं। इस वजह से संक्रमण और बढ़ रहा है। कॉन्फ्रेंस में 400 से अधिक विशेषज्ञों ने पारंपरिक से लेकर एडवांस तकनीकों तक पर चर्चा की और बताया कि त्वचा व बालों से जुड़ी बीमारियों के मामले बीते एक दशक में कई गुना बढ़ चुके हैं। रिंग वर्म का नया फंगस बना सबसे बड़ी चिंता भारतीय त्वचा रोग विशेषज्ञ संघ (IADVL) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (2024) डॉ. मंजूनाथ शिनाय ने कहा कि भारत में तेजी से फैल रहे एक नए फंगस ने रिंग वर्म के इलाज को चुनौती बना दिया है। कई मरीज इलाज के बाद ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ हफ्तों में संक्रमण फिर लौट आता है। उन्होंने बताया कि लोग बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर लगाते हैं, जिससे स्किन जल जाती है। जलने के बाद कुछ समय के लिए दाद गायब लगता है, लेकिन संक्रमण जड़ों में रह जाता है और दोबारा फैल जाता है। यह फंगस एक व्यक्ति से दूसरे में बहुत तेजी से फैलता है। स्किन पर सबसे ज्यादा हो रहे एक्सपेरिमेंट डॉ. शिनाय ने कहा कि मानव शरीर के किसी भी अंग से ज्यादा एक्सपेरिमेंट त्वचा पर किए गए हैं। लोग किसी भी समस्या पर घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं। पिंपल्स पर लहसुन या टूथपेस्ट लगाने जैसी गलतियां स्थायी निशान छोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि आंख का दर्द हो तो लोग नेत्र विशेषज्ञ के पास जाते हैं, लेकिन स्किन की तकलीफ में पहले दर्जनों नुस्खे आजमाकर डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। यही वजह है कि कई बार इलाज मुश्किल हो जाता है। बालों की समस्याएं अब किशोरों तक पहुंचीं मध्यप्रदेश ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. नितिन कुमार पंड्या ने बताया कि 10 साल पहले बाल झड़ने की समस्या 40 वर्ष की उम्र के बाद दिखती थी, लेकिन अब यह समस्या 14 वर्ष तक के किशोरों में देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बालों से जुड़े उत्पादों का बेतहाशा उपयोग इसकी एक बड़ी वजह है। बाजार में कई ऐसे निर्माता हैं जिनके पास मेडिकल ज्ञान नहीं है, फिर भी वे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बना रहे हैं। इन कंपनियों ने दवाओं में उपयोग होने वाले एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को क्रीम और शैंपू में मिलाना शुरू कर दिया है। जबकि यह तय करना कि कौन-सा तत्व किस व्यक्ति के लिए सुरक्षित है। यह केवल विशेषज्ञ ही कर सकता है। बच्चों की स्किन पर खुशबूदार पाउडर से खतरा पीडियाट्रिक डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. मंजरी गर्ग ने कहा कि छोटे बच्चों में खुशबूदार पाउडर लगाने से बचना चाहिए।उन्होंने बताया कि सिंपल पाउडर ही त्वचा को सूखा और स्वस्थ रखता है। खासतौर पर डायपर पहनने वाले बच्चों में खुशबूदार पाउडर में मौजूद केमिकल त्वचा की नमी को खत्म कर उसे संवेदनशील बना देते हैं, जिससे रैशेज और फंगल इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W8gDycq
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/W8gDycq
via IFTTT
Comments
Post a Comment