मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जहरीले कफ सिरप पर ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक निरीक्षण, लिए सैंपल
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौतों के बाद मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर ड्रग विभाग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर्स और स्टॉकिस्ट से कफ सिरप के नमूने लेकर जांच कर रहा है। ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने बुधवार शाम को मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, कफ सिरप की गुणवत्ता जांचने के लिए विभिन्न कंपनियों के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान, विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए पीडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने एकत्र किए गए। ड्रग विभाग कफ सीरप निर्माता कंपनियों और स्टॉकिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 4 साल से कम उम्र के बच्चों को केवल पंजीकृत चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही कफ सीरप दें। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है। बता दें कि जहरीले कफ सीरप के सेवन से कई बच्चों की जान जा चुकी है। हालांकि, जिस जहरीले कफ सीरप के कारण मासूम बच्चों की मौतें हुई थीं, उसका कोई भी स्टॉक फिलहाल मेडिकल स्टोर्स या सरकारी दवाई वितरण केंद्रों पर नहीं मिला है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vElwTBX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/vElwTBX
via IFTTT
Comments
Post a Comment