मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में सूने घर से 45 लाख का गोल्ड चोरी:CCTV में दिखे संदेही, पोस्ट ऑफिस एसपीएम का परिवार दिवाली मनाने गया था दतिया
ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के एसपीएम (शॉर्टिंग पोस्टमैन) बसंत भारद्वाज के घर से चोरों ने 38 तोला सोना, 150 ग्राम चांदी और नकद समेत लगभग 45 लाख रुपए की चोरी कर ली। वारदात तब हुई जब पूरा परिवार दीपावली मनाने के लिए दतिया गया था। चोरी का पता परिवार के घर लौटने पर चला। चोरी बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2.32 बजे हुई। पुलिस को घटना स्थल पर जाकर जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। टीआई थाटीपुर विपेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश जारी है। लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली एसपीएम बसंत भारद्वाज का घर थाटीपुर दर्पण कॉलोनी अटल पार्क के पास है। परिवार दीपावली मनाने दतिया के सेवढ़ा गांव गया था। घर में लॉकिंग सिस्टम था, लेकिन चोरों ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर तिजोरी उखाड़ ली। घर में सामान बिखरा मिला। 45 लाख की हुई चोरी फरियादी बसंत ने बताया कि चोरी गए गहनों में दो बड़े हार, एक रानी हार, दो मंगलसूत्र, सोने की कंठी, 12 चूड़ियां, छह अंगूठियां, दो बेंदा, सोने की चेन, दो छोटे मंगलसूत्र, दो जोड़ी बृजबाला, एक जोड़ी झुमकी, पांच मोहर और बच्चे की जंजीर शामिल हैं। साथ ही तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी पैर पोस, दो जोड़ी बिछिया, दो चांदी की अंगूठी और 55 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 45 लाख रुपए बताई जा रही है। CCTV फुटेज में दो संदिग्ध फरियादी ने बताया कि चोर अलमारी में सबसे नीचे रखा सोना देखकर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। CCTV फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए, जो रात 2.32 बजे रास्ते से घर की ओर आए और कुछ देर रहने के बाद चले गए। पुलिस ने घटना स्थल का फोरेंसिक जांच के लिए टीम भेजी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PkcpiOw
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PkcpiOw
via IFTTT
Comments
Post a Comment