माखननगर में जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग:खेत से धान फसल काटने से रोका; नर्मदापुरम में भी हवाई फायरिंग की सूचना Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

माखननगर में जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग:खेत से धान फसल काटने से रोका; नर्मदापुरम में भी हवाई फायरिंग की सूचना

माखननगर तहसील के ग्राम गुजरवाड़ा में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की घटना हुई। अक्षय तिवारी नाम के युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायर किया, जो पास की एक दवा दुकान की शटर में जा लगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों पक्षों ने माखननगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पहला पक्ष : हमारे खेत पर कब्जा करने पहुंचे थे फरियादी पीयूष यादव ने एफआईआर में बताया कि उनकी जमीन अंजईया कलार को सिकमी पर दी गई थी, जिसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खेत सौजन्य जैन को बेच दिया। बाद में जैन ने वर्ष 2024 में यह जमीन अक्षय तिवारी को बेच दी। शनिवार शाम करीब 4 बजे अक्षय तिवारी और सुनील शर्मा अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचे और खेत खाली करने को कहा। विरोध करने पर झगड़ा हुआ, जिसमें पीयूष, उसके पिता हेमराज और चाचा उमेश यादव को मारपीट की गई। लिखिराम यादव के सिर में चोट आने पर उसे नर्मदापुरम अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान अक्षय तिवारी ने खेत से बाहर निकलते समय हवाई फायर कर दिया। गोली पास की दवा दुकान की शटर पर लगी। पीयूष ने आरोप लगाया कि अक्षय ने धमकाया खेत में दिखे तो जान से खत्म कर देंगे। दूसरा पक्ष : हम पर पहले हमला किया गया दूसरे पक्ष के सुनील शर्मा ने बताया कि वह आज़ाद गैस एजेंसी में काम करता है और अपने मालिक के खेत पर गया था। वहां लल्ली यादव ने उन्हें गालियां दीं और सिर पर नुकीली चीज से हमला किया, जिससे खून निकल आया।उनके साथ मौजूद हर्षवर्धन सेन, आकाश तिवारी और अभिषेक सोनी ने छुड़ाया। सुनील ने कहा कि लल्ली यादव ने जान से मारने की धमकी दी। फायरिंग की पुष्टि, आरोपी बनाया गया एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।अक्षय तिवारी द्वारा लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने की पुष्टि हुई है। उसे आरोपी बनाया गया है। ग्वालटोली में भी फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी नर्मदापुरम शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8:30 बजे झगड़े की घटना हुई। क्षेत्रवासियों ने हवाई फायरिंग की भी सूचना दी। सूचना पर कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे। एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। हवाई फायरिंग की घटना सही है या अफवाह, इसकी पड़ताल की जा रही है।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/HmFCfNL
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...