मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
गोयनका की खदान में करंट से मारा गया था तेंदुआ:जबलपुर में पंजों के 18 नाखून और 4 दांत निकालने के निशान; पोस्टमार्टम में खुलासा
जबलपुर के सिहोरा में खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका की निसर्ग इस्पात फैक्ट्री परिसर में मृत पाए गए तेंदुए का रविवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। इसमें पता चला है कि तेंदुए की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। नानाजी देशमुख वेटरनरी कॉलेज, स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ की फोरेंसिक लैब के अनुसार, तेंदुए की मौत के बाद उसके पंजों के 18 नाखून और 4 कैनाइन दांत निकाल लिए गए। डीएफओ ऋषि मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए का शवदाह कर दिया गया। इस मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला से आए डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। जांच में क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि शनिवार तड़के वन विभाग को सूचना मिली कि निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड परिसर (फार्म हाउस) की जमीन पर तेंदुए का शव दफनाया गया है। डीएफओ ऋषि मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से गड्डा खुदवाया तो एक के बाद एक 5 जगहों पर जंगली सूअर और तेंदुए के शव मिले। चार जंगली सूअर और एक तेंदुए का शव मिला था निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के 250 एकड़ में फैले फार्म हाउस में चार जंगली सूअर और एक तेंदुए का शव मिला था। शनिवार को इसकी जानकारी लगते ही डीएफओ सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इस मामले में डीएफओ ने लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें निसर्ग इस्पात कंपनी के मैनेजर अनुराग द्विवेदी, जेसीबी ऑपरेटर बृजेश विश्वकर्मा और कर्मचारी मोहित दहिया शामिल है। सूत्रों के अनुसार, वन विभाग अब जल्द ही निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक महेंद्र गोयनका से भी पूछताछ करेगा। जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गाड़ दिए थे शव वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निसर्ग इस्पात के कर्मचारी फार्म हाउस क्षेत्र में जंगली सुअरों का शिकार कर रहे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि दो सुअरों को करंट लगाकर मारा गया और फिर सबूत छिपाने के लिए जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर उसमें दफना दिया गया। लापरवाही पर डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित जबलपुर डीएफओ ऋषि मिश्र ने जांच में देरी करने और लापरवाही किए जाने को लेकर डिप्टी रेंजर यादवेंद्र यादव और बीट गार्ड जितेंद्र अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। दोनों को अन्य परिक्षेत्र में भेजा है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग रखने वाला डीवीआर रहस्यमय तरीके से जल गया। वन विभाग को आशंका है कि यह सबूत मिटाने की सुनियोजित कोशिश हो सकती है। डीएफओ के मुताबिक जंगली सूअर और तेंदुए के अवशेषों की जांच करवाई जा रही है। वन विभाग की सिहोरा, कुंडम और पनागर रेंज की टीमों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है। डॉग स्क्वॉड की जांच के दौरान एक और जंगली जानवर का शव बरामद किया गया है। शव की उम्र और प्रजाति का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। सिहोरा के घुघरा औद्योगिक क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार की आशंका पहले भी सामने आई है। 14 अक्टूबर को फैक्ट्री में जंगल से भटककर आए दो जंगली सूअर का शिकार कर शव वहीं दफन करने का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों को जेल भेजा गया था। अब तेंदुए की मौत के बाद फैक्ट्री प्रबंधन जांच के घेरे में है। वन विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि करंट लगने से हुई मौत में कई पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें... 6 माह से फरार वन्य प्राणी तस्कर तौकीर गिरफ्तार टीला थाना पुलिस ने वन्य प्राणी तस्करी के मामले में छह माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और शिकारी तौकीर हसन (35), निवासी बीडीए कॉलोनी, टीला जमालपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सांभर और काले हिरण के शिकार का गंभीर आरोप हैं। मामले में अन्य तीन आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cygRpsC
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cygRpsC
via IFTTT
Comments
Post a Comment