मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
इंदौर में पटाखों के आठ गोदाम सील:दीपोत्सव से पहले लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन और सुरक्षा उपायों में पाई गई लापरवाही
इंदौर में पटाखा दुकानों के लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और सुरक्षा संबंधी उपायों में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। मोरोद स्थित पटाखों के आठ गोदाम सील किए गए हैं। एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि जिन पटाखों गोदामों में कार्रवाई की गई है। उनमें भागचंद बोदोमल, बालाजी एजेंसी, क्लासिक फायर वर्क्स, प्रभु प्रकाश, नरेश चावला, जयप्रकाश सुखियानी, सतनाम फायर वर्क्स और राजकुमार ईश्वरदास के गोदाम शामिल है। दरअसल इन पटाखा दुकानदारों-गोदाम संचालकों को बार-बार सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी इनके द्वारा निर्देशों की अवहेलना की गई। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/t1puwTL
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/t1puwTL
via IFTTT
Comments
Post a Comment