मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में फर्जी मेडिकल बिल घोटाला:25 कर्मचारियों के नाम पर 15 लाख हड़पे; तीन अधिकारियों पर केस दर्ज, आरोपी फरार
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में मेडिकल शाखा के अधिकारियों ने पीटीआरआई (पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के 25 कर्मचारियों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर 15 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों में प्रभारी सहायक उप निरीक्षक हर्ष वानखेड़े, तत्कालीन आंकिक कैशियर सूबेदार नीरज कुमार और सहायक स्टाफ प्रधान आरक्षक राजपाल ठाकुर शामिल हैं। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। फर्जी मेडिकल बिल लगाकर 15 हड़प लिए पीटीआरआई के कर्मचारियों ने मुख्यालय की पीटीआरआई शाखा के जिम्मेदारों को एक संयुक्त आवेदन सौंपा, जिसमें फर्जी बिल की जानकारी दी गई। जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि आरोपी अधिकारियों ने 2023 से जुलाई 2025 के बीच 25 कर्मचारियों के नाम पर मेडिकल बिल पास कर सरकारी राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराई। टीआई सीबी राठौर ने बताया कि फरियादी उप पुलिस अधीक्षक ओपी मिश्रा ने कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन मंगलवार को सौंपा था। इसके आधार पर बुधवार को जहांगीराबाद पुलिस ने कूट रचित दस्तावेज और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। कॉल कर राशि अपने खाते में ट्रांसफर करवाते जांच में पता चला कि आरोपी कर्मचारियों के नाम से बिल पास करने के बाद सीधे उनकी बैंक खातों में रकम जाती थी। इसके तुरंत बाद आरोपी उन्हें कॉल कर बताते थे कि मेडिकल शाखा से गलती से कुछ राशि आपके खाते में पहुंच गई है। फिर कर्मचारियों से उनके खुद के खातों के नंबर लेकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा लेते थे। बता दें जांच और एफआईआर दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। करीब एक सप्ताह पहले ही उन्हें पुलिस मुख्यालय से सस्पेंड किया गया था।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K4sX8BV
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/K4sX8BV
via IFTTT
Comments
Post a Comment