मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भाजपा नेता की कॉलर पकड़कर मारने का मामला:एक व्यक्ति को गंजबासौदा से लाए; अन्य दो जन वीडियो वायरल करने पर पकड़े
विदिशा में भाजपा नेता की सड़क पर कॉलर पकड़कर चांटे मारने का मामले बढ़ता जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया गया कि तीन और लोगों को पकड़ा है। इनमें विकास तिवारी, गोलू यादव को वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में... वहीं गंजबासौदा के नेता गुड्डा रघुवंशी को भी पुलिस विदिशा लाई है। पुलिस गुड्डा रघुवंशी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इधर, थप्पड़ मारने वाले मुख्य आरोपी संजय नामदेव को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी विकास तिवारी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गोलू यादव और संजय नामदेव का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं गुड्डा रघुवंशी जेल से जमानत पर बाहर चल रहे हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पीड़ित से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य मिल चुके वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने विदिशा पुलिस अधीक्षक को दो हफ्तों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। मंगलवार को आयोग की सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विदिशा का दौरा किया और पीड़ित विमल तारण से मुलाकात की। उन्होंने अब तक की पुलिस जांच पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे 'बचकाना' बताया और निर्देश दिया कि आरोपियों पर आईटी एक्ट और षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। इधर, अधिवक्ता विमल तारण ने हमले को एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश बताया है। घटना के बाद ही शहर में आक्रोश का माहौल है। अधिवक्ता, व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। कल सीएम पहुंचेंगे विदिशा कांग्रेस घटना को पहले ही गुंडाराज बता चुकी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव विदिशा दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में यह मामला और बढ़ता दिख रहा है। यह खबर भी पढ़ें... भाजपा नेता को बीच सड़क कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे विदिशा में भाजपा नेता और वकील विमलप्रकाश तारण को एक शख्स ने बीच सड़क जमकर पीटा। भाजपा नेता स्कूटी से कहीं जा रहे थे, उसी दौरान आरोपी ने उनकी कॉलर पकड़ी और लगातार चांटे मारने लगा। पूरी खबर पढ़ें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IjdJN7g
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/IjdJN7g
via IFTTT
Comments
Post a Comment