'मध्यस्थता संबंधी न्यायशास्त्र को सर्वोत्तम बनाना जरूरी':जस्टिस जितेंद्र महेश्वरी बोले- न्याय प्रणाली को लचीला, समावेशी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा Skip to main content

भाजपा नेता बोले- धीरेंद्र शास्त्री ईश्वर का अवतार:विधायक ने कहा- मेरा हाथ अब हथौड़ा हो गया है; बच्चों से रेस में हारे मंत्री

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...

'मध्यस्थता संबंधी न्यायशास्त्र को सर्वोत्तम बनाना जरूरी':जस्टिस जितेंद्र महेश्वरी बोले- न्याय प्रणाली को लचीला, समावेशी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में न्यायधीशों, विधिवेत्ताओं और वैश्विक विशेषज्ञों की 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का रविवार को समापन हो गया। जिसमें सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न प्रदेशों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश, विधिवेत्ता, वैश्विक विशेषज्ञों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में विभिन्न वैचारिक और तकनीकी सत्र हुए। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार महेश्वरी ने कहा कि भारत में मध्यस्थता संबंधी न्याय शास्त्र में तेजी से हो रही प्रगति और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप इसे सामंजस्यपूर्ण बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होना चाहिए। उन्होंने अपना मार्गदर्शन भी दिया। संगोष्ठी का समापन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। ये रहे मौजूद संगोष्ठी में न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला, न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलुवालिया और न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर सहित मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विशेष रूप से उपस्थित थे। डेनमार्क की ओर से मारिया स्कू और डॉ. लुइस बोइजेन ने भी इस संगोष्ठी में भाग लिया। बदलती डिजिटल दुनिया की मांगों के अनुरूप हो कानून अपने मुख्य संबोधन में मध्य प्रदेश मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा ने कहा कि कानून को लगातार बदलती डिजिटल दुनिया की मांगों के अनुरूप विकसित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी केवल एक साधन नहीं है, बल्कि यह वाणिज्य, मध्यस्थता और न्याय को रूपांतरित करने वाली शक्ति है। नवाचार को जिम्मेदारी, निष्पक्षता और पहुंच के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। न्यायमूर्ति सचदेवा ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रतिबद्धता को दोहराया कि न्याय प्रणाली को लचीला, समावेशी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा। संतुलित और कुशल मध्यस्थता व्यवस्था के निर्माण पर अनुभव साझा संगोष्ठी की शुरुआत रविवार को तकनीकी सत्र 4 विवाद समाधान कानून: भारत और यूरोपीय संघ के दृष्टिकोण से हुई। इस सत्र में सर्वोच्च न्यायालय के जितेंद्र कुमार महेश्वरी ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखें। सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं परियोजनाएं, डेनिश पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय के वरिष्ठ सलाहकार मैटियास कार्लसन डिनेट्ज ने संतुलित और कुशल मध्यस्थता व्यवस्था के निर्माण पर अपने दृष्टिकोण साझा किए। साइबर अपराध और डिजिटल साक्ष्य की चुनौतियों पर मंथन संगोष्ठी के तकनीकी सत्र 5 ऑनलाइन अवैध गतिविधियों का आपराधिक प्रवर्तन विषय पर आयोजित हुआ। इस सत्र की अध्यक्षता रीजनल कोर्ट ऑफ डिमित्रोवग्राड बुल्गारिया के न्यायाधीश पेत्र पेत्रोव ने की। इस सत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चेयर प्रोफेसर सिद्धार्थ लुथरा, (केएल अरोड़ा चेयर, एनएलयू दिल्ली) और प्रीसॉल्व 360 की संस्थापक नमिता शाह ने सीमा-पार साइबर अपराध और डिजिटल साक्ष्य से संबंधित समकालीन चुनौतियों पर गहन चर्चा की। भारत और यूरोपीय संघ के बीच विचार-विमर्श दोपहर बाद बौद्धिक संपदा और नवाचार विषय पर आयोजित तकनीकी सत्र–6 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, डैनिश पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय की उप महानिदेशक मारिया स्कू, और रॉयल डेनिश एम्बेसी के आईपी काउंसलर डॉ. लुइस बोइज़ेन ने वैश्विक आईपी रुझानों, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और भारत और यूरोपीय संघ के बीच सहयोगात्मक ढांचे पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। MACT पोर्टल का शुभारंभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय न्यायिक डिजिटलीकरण और नागरिक-केंद्रित नवाचार में मानक स्थापित करता रहा है। न्याय वितरण प्रणाली में दक्षता, पारदर्शिता और पहुंच बढ़ाने के लिए कई नए आईटी प्रयासों का शनिवार को उद्घाटन किया गया। इनमें ऑनलाइन इंटर्नशिप फॉर्म सबमिशन सॉफ्टवेयर, केस डायरी का ऑनलाइन संचार प्रणाली, और समाधान आपके द्वार जैसी पहलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त गत 4 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश द्वारा विकसित MACT पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल दावों के कुशल ऑनलाइन प्रबंधन और समय पर मुआवजा वितरण सुनिश्चित करता है, जिससे न्याय दूरदराज़ क्षेत्रों तक पहुंचता है। मुख्य न्यायाधीश के मार्गदर्शन में न्यायपालिका में अत्याधुनिक तकनीक के एकीकरण से डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण, वर्चुअल अदालतें और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली जैसी नवाचारों के माध्यम से न्याय वितरण प्रणाली की दक्षता, पहुंच और सटीकता में महत्वपूर्ण परिवर्तन की संभावना है। दो-दिवसीय संगोष्ठी का समापन सभी गणमान्य व्यक्तियों, संसाधन व्यक्तियों, न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और विधि छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करने और वैश्विक संदर्भ में कानून, नवाचार और प्रौद्योगिकी पर संवाद जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/mWdUtYw
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

साइकिल से गश्त कर सैनिक दे रहे ईंधन बचत संदेश:छतरपुर में तेल संकट के बीच सैनिकों की पहल, लोगों ने कहा- “यही है सच्ची देशभक्ति”

छतरपुर जिले के नौगांव सैन्य स्टेशन से इन दिनों एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आ रही है। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिक अब रक्षा भूमि की निगरानी और अतिक्रमण रोकने के लिए सैन्य वाहनों की जगह साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बढ़ते वैश्विक तेल संकट और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सैनिकों की यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह और शाम सैन्य क्षेत्र के आसपास जवान साइकिल से गश्त करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब देश के सैनिक संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी अनावश्यक ईंधन खर्च कम करना चाहिए। दो तस्वीरों में देखिए गश्त… ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश सैन्य सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल पेट्रोल-डीजल की बचत करना नहीं, बल्कि देश के संसाधनों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने का संदेश देना भी है। जवानों का मानना है कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि देश के संसाधनों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। सैनिकों का कहना है कि यदि हर ...

5 साल के बच्चे ने गर्म तेल में डाला हाथ:गंभीर रूप से झुलसा; हाथ, चेहरा और गले पर पड़े छाले

मंदसौर के हनुमंतिया में रविवार रात 5 वर्षीय मासूम ने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक प्रतीक पिता दीपक भील अपने घर पर मौजूद था। परिवार के अनुसार प्रतीक ने अपनी मां से पकौड़ी खाने की जिद की थी, जिसके बाद उसकी मां ने तेल गर्म कर पकौड़ी बनाई और उसे खाने के लिए दी। बताया जा रहा है कि प्रतीक ने दो-तीन पकौड़ी खाई ही थीं कि उसकी मां गर्म तेल की कढ़ाई को ठंडा होने के लिए रखकर बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रतीक कढ़ाई के पास पहुंच गया और उसने गर्म तेल में हाथ डाल दिया। गर्म तेल के संपर्क में आते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीख सुन दौड़े परिजन मासूम की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किचन में पहुंचे। बच्चे की हालत देखकर परिवारजन घबरा गए और उसे तत्काल नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मंदसौर रेफर कर दिया। हाथ की चमड़ी तक उतरी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो प्रतीक का दाहिना हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ मिला। हाथ की चमड़ी तक उतर चुकी थी। वहीं दूसरे ...

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो को लेकर कलेक्टर के समक्ष सुनवाई:सामाजिक कार्यकर्ता बोले- भूजल, हेरिटेज और व्यापार पर असर होगा; अलाइनमेंट बदलाव पर भी आपत्ति

शहर में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कोडवानी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, जिसके तहत मेट्रो अधिकारियों के साथ कलेक्टर के समक्ष सुनवाई हुई। कोडवानी ने कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कामों से भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और इससे संपूर्ण जल प्रणाली प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरण प्रभाव आकलन की आवश्यक रिपोर्ट लिए बिना ही काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। अनुमतियों को लेकर उठाए सवाल उन्होंने मेट्रो अधिकारियों पर आवश्यक अनुमतियां नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल ओपिनियन लेना पर्याप्त नहीं है। विशेष रूप से हेरिटेज क्षेत्र से संबंधित नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 300 मीटर की परिधि में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध है, जिसका पालन स्पष्ट रूप से नहीं किया जा रहा। अलाइनमेंट में बदलाव पर भी आपत्ति कोडवानी ने मेट्रो रूट के बार-बार बदलने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि प्र...