मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भीम आर्मी-आसापा के नेता पहुंचे पीड़ित से मिलने:बोलेः न्याय के लिए लड़ेंगे, दिल्ली जाकर चंद्रशेखर से करेंगे मुलाकात
भिंड के सुरपुरा गांव में ज्ञान सिंह जाटव के साथ हुई मारपीट और कथित बंधक बनाकर पेशाब पिलाने की घटना को लेकर अब भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं। सोमवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही और आजाद समाज पार्टी के दतिया जिले के पूर्व प्रत्याशी दामोदर यादव अर्जद्धपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी न्याय की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली जाकर चंद्रशेखर आजाद से करेंगे मुलाकात पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दोनों नेता दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। दलित नेताओं को बदनाम करने की साजिश भिंड सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कहा कि ज्ञान सिंह जाटव के साथ मारपीट, बंधक बनाना और कथित पेशाब पिलाने जैसी घटना निंदनीय है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग सामाजिक संगठनों और उनके पदाधिकारियों को “गुंडा” और “आतंकवादी” बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह गलत है, पुलिस को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दामोदर यादव ने कहा कि न्याय दिलाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। जाटव समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी। ग्वालियर के वकील पर साधा निशाना इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के एक वकील पर निशाना साधते हुए कहा कि वह छोटे वकील हैं, लेकिन काला कोट पहनकर राजनीति कर रहे हैं और समाज को भड़काने की कोशिश में लगे हैं। कार्यक्रम में भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष देशराज धारिया समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3nBk25t
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3nBk25t
via IFTTT
Comments
Post a Comment