मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
तीन निर्माण एजेंसियों पर कार्रवाई करेगा पीडब्ल्यूडी:अनूपपुर की दो और बुरहानपुर की एक सड़क के निर्माण में मिली गड़बड़ी
लोक निर्माण विभाग की सड़कों का घटिया निर्माण करने और काम समय पर पूरा नहीं करने के मामले में अनूपपुर जिले में काम करने वाले, जो सड़क निर्माण एजेंसियों और बुरहानपुर की एक सड़क एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने इसके लिए विभाग के आला अफसरों को निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि सड़क निर्माण के साथ 500 लोक सरोवर बनाए जाएंगे। जिसके निर्माण का इंस्पेक्शन वे खुद करने जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा किए गए रैंडम इंस्पेक्शन में मुख्य अभियंताओं की सात टीमों ने बैतूल, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, अनूपपुर, मंदसौर एवं दमोह जिलों में 35 कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें 14 कार्य लोक निर्माण विभाग के सड़क और पुल, 11 कार्य पी.आई.यू. के भवन, 6 कार्य म.प्र. सड़क विकास निगम, 3 कार्य म.प्र. भवन विकास निगम एवं 1 कार्य एनएचएआई का था। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण दलों से रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख अभियंता (बी एण्ड आर) के.पी.एस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एसआर बघेल, प्रमुख अभियंता (भवन विकास निगम) अनिल श्रीवास्तव, तकनीकी सलाहकार आरके मेहरा, उपसचिव एआर सिंह सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं निरीक्षण करने वाले अफसर मौजूद रहे। अच्छा काम पाए जाने पर इनकी हुई प्रशंसा इन एजेंसियों का काम घटिया मिला, कार्रवाई के निर्देश एक जुलाई को एक लाख पौधे रोपेंगे पीडब्ल्यूडी अफसर मंत्री राकेश सिंह ने एक जुलाई को एक लाख पौधरोपण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पौधों की सुरक्षा, रखरखाव एवं जियोटैग फोटोग्राफ्स अपलोड करने के निर्देश भी दिए। सड़क निर्माण के साथ जल संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री सिंह ने 500 लोक कल्याण सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। इनमें से 20 सरोवरों का निरीक्षण स्वयं मंत्री करेंगे, जबकि 10-10 सरोवरों का निरीक्षण मुख्य अभियंता करेंगे। 8, 9 एवं 10 जून 2025 को चलाए गए निरीक्षण अभियान में चिह्नित सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही सभी अभियंताओं को लोक पथ मोबाइल ऐप में पॉट होल्स एवं सुधार कार्य की जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lkFIHGM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/lkFIHGM
via IFTTT
Comments
Post a Comment