मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
निगम का पेचवर्क 5 दिन में उखड़ गया:कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मांगा हिसाब, 5 करोड़ रुपए में हुआ था मार्ग का पेचवर्क
इंदौर नगर निगम ने बारिश के पहले सड़कों का मेंटेनेंस किया है। उस मेंटनेंस की पोल अभी से खुलने लगी है। छावनी रोड पर 5 दिन पहले कराया गया पेंचवर्क उखड़ गया। जिसको लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और इस कार्य में हुए भ्रष्टाचार का नगर निगम से हिसाब मांगा है। वहीं उस पूरे मामले के सामने के बाद निगम ने पेंचवर्क करने वाले ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने की बात की है। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल और कांग्रेस नेता रवि गुरुनानी ने बताया कि नगर निगम द्वारा मधुमिलन चौराहा से लेकर अग्रसेन प्रतिमा चौराहा तक सड़क को चौड़ा करना और उसका नया निर्माण करना निश्चित किया था। इसके बाद में चौड़ाई को लेकर हुए विवाद के कारण इस सड़क का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए नगर निगम द्वारा पेचवर्क करवाया गया। निगम के इंजीनियरों की देखरेख में ठेकेदार के माध्यम से यह इतना अच्छा पेचवर्क हुआ कि मात्रा 5 दिन के अंदर उखड़ गया है। इस पेचवर्क को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन का नगर निगम से इस कार्य का हिसाब मांगा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर निगम द्वारा पेचवर्क कार्य के लिए करोड़ों रुपए मंजूर किए गए। इस कार्य को करने वाले ठेकेदार को 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया और अब काम इस तरह से इतना घटिया किया जा रहा है। ठेकेदार पर पेनल्टी लगाएंगे इधर, नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर का कहना है कि सड़क के पेचवर्क का कार्य घटिया होने की जानकारी मिली है। इस जानकारी के आधार पर निगम के इंजीनियरों को मौके पर भेजकर चेक भी कराया है। इस कार्य को करने वाले ठेकेदार पर पेनल्टी लगाई जाएगी और उससे यह कार्य फिर से कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब बारिश हो रही थी, उस समय पर यह पेचवर्क किया गया था, इस कारण से यह उखड़ गया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kwAMYo4
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/kwAMYo4
via IFTTT
Comments
Post a Comment