मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर:उछलकर जमीन पर गिरे, दोनों की मौत; रिश्तेदारी से लौट रहे थे
ग्वालियर में मुरैना जिले के जौरा से अपने गांव करई पाटई लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। हादसा कांसेर रेलवे क्रॉसिंग के पास पनिहार में सोमवार रात करीब 8 बजे हुआ। सूचना मिलने पर पनिहार थाना पुलिस ने दंपती के बेटे की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्यामलाल गौड़ अपनी पत्नी राजकुमारी, बेटे गोपाल और भाई रवि गौड़, सभी निवासी करई पाटई रोड, आसमानी माता मंदिर के पास, पनिहार, दो बाइक से मुरैना जिले के जौरा में रिश्तेदारी में फेरा करने गए थे। फेरा करने के बाद सभी लोग बाइक से ही घर लौट रहे थे। गोपाल अपने चाचा रवि के साथ एक बाइक पर, जबकि श्यामलाल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ दूसरी बाइक पर सवार थे। बाइक श्यामलाल चला रहे थे। जैसे ही श्यामलाल अपनी पत्नी को लेकर कांसेर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार (क्रमांक MP07 ZD 3670) के चालक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामलाल और राजकुमारी उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल लेकर पहुंचे तो हो चुकी थी मौत गंभीर रूप से घायल माता-पिता को बेटे गोपाल ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को फोन पर दी थी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था में जेएएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद श्यामलाल और उनकी पत्नी राजकुमारी गौड़ को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस ने बेटे की शिकायत पर फरार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dKsLw8X
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dKsLw8X
via IFTTT
Comments
Post a Comment