मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के पिपराही जंगल में स्थित नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। गुरुवार शाम 4 बजे बकरी चरवाहे ने ग्रामीणों को घटना सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दरअसल, गुरुवार को गांव के कुछ चरवाहे अपनी बकरियां लेकर जंगल की तरफ गए थे। जहां पर तेज दुर्गंध महसूस हुई। इस पर जब वे नाले के पास पहुंचे, तो बांस के पेड़ों में एक शव फंसा मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। पुलिस शाम 5 बजे मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी हनुमना अनिल काकडे के अनुसार, मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/o34AT1C
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/o34AT1C
via IFTTT
Comments
Post a Comment