मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जेल में रहते हुए भी सौभाग्यशाली हैं बंदी:श्री व्यासपीठ से सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे भागवत कथा; शोभायात्रा में बंदियों ने लगाए जयकारे
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। जिसमें शिव मंदिर कचनार सिटी विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने बंदियों से कहा कि आप सभी बड़े पुण्यवान हैं, जो जेल में बंद होते हुए भी आप लोगों को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिला है। क्योंकि कितने लोग जेल के बाहर सामान्य जीवन जीते हुए भी भागवत कथा का श्रवण नहीं कर पाते और आपको यह सहज ही प्राप्त हो रहा है। इसीलिए आप लोग सौभाग्य शाली हैं। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव के सभी पापों का नाश हो जाता है। कथा में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने शास्त्री जी का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजन अर्चन अमित शास्त्री ने संपन्न कराया। जेल के अंदर निकली शोभा यात्रा श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पूर्वी खंड में बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें जेल के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बंदी भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wlsRE5p
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/wlsRE5p
via IFTTT
Comments
Post a Comment