मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में स्थित दुर्गम वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। रिजर्व के बफर क्षेत्र में 107 और बाहरी क्षेत्र में 23 गांव स्थित हैं। ये सभी गांव ईको विकास समितियों के माध्यम से पेंच टाइगर रिजर्व से जुड़े हैं। पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह के अनुसार स्वास्थ्य कार्यक्रम का पहला चरण दिसंबर और जनवरी में पूरा हुआ। इस दौरान 112 गांवों में 39 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 3,145 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। मई के अंतिम सप्ताह से कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ है। पहले चरण के अनुभवों के आधार पर इसमें सुधार किए गए हैं। प्रत्येक शिविर में एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। ग्रामीणों को शिविर तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक की दूरी न तय करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दूसरे चरण में अब तक 27 गांवों के लिए 14 शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में 1,076 मरीजों का इलाज किया गया है। महिला डॉक्टरों की उपस्थिति से महिला मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। पहले चरण में प्रति गांव औसतन 28 मरीजों ने इलाज कराया था। दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cduTkzp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/cduTkzp
via IFTTT
Comments
Post a Comment