मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
शराब दुकान के कलेक्शन मैनेजर से 4 लाख की लूट:आंखों में मिर्ची झोंककर ले भागे बदमाश, बैरसिया के जंगल की घटना
भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र के भौजापुरा घाटी में सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। नजीराबाद स्थित शराब दुकान से कलेक्शन कर लौट रहे मैनेजर देवेंद्र पटेल से चार लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया गया। बदमाशों ने पहले सड़क पर पत्थर रखकर कार को रोका, फिर आंखों में मिर्च झोंककर बैग लूट लिया और जंगल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी। मंगलवार शाम तक पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस बुधवार तक इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर सकती है। ऐसे दिया वारदात को अंजाम थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन के मुताबिक, शराब दुकान का कलेक्शन मैनेजर देवेंद्र पटेल सोमवार रात नजीराबाद से कलेक्शन कर कार से बैरसिया लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जैसे ही वह भौजापुरा घाटी के पास पहुंचा, सड़क पर पत्थर रखे दिखाई दिए। संदेह होने पर जैसे ही देवेंद्र ने कार रोकी, घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने देवेंद्र की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह कुछ देख नहीं सका। इसी दौरान कार में रखा कैश से भरा बैग लेकर चारों बदमाश भाग निकले। देवेंद्र ने किसी तरह दुकान संचालक को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। करीबी पर शक की सुई पुलिस के मुताबिक लूट की इस वारदात में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। देवेंद्र की गतिविधियों पर पहले से निगाह रखी जा रही थी और लूट को अंजाम देने का तरीका यह दर्शाता है कि पूरी घटना पहले से प्लान की गई थी। पुलिस ने रेकी की आशंका के मद्देनजर देवेंद्र के संपर्क में रहने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। पीएसटीएन नेटवर्क से मिल सकते हैं सुराग घटनास्थल के आसपास मोबाइल नेटवर्क का विश्लेषण करने के लिए पुलिस ने पीएसटीएन नेटवर्क डाटा जुटाया है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात के वक्त किन नंबरों की लोकेशन उस इलाके में सक्रिय थी। जल्द होगा खुलासा थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि इस मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कुछ को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल उनके नाम उजागर नहीं किए जा रहे, लेकिन पुलिस बुधवार तक पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fDEidcR
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/fDEidcR
via IFTTT
Comments
Post a Comment