मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
फिर हुई जबलपुर में पुलिस की सर्जरी:मानस को मिला कोतवाली थाना, विपिन पहुंचे पनागर, रितेश को गोहलपुर थाने की कमान
पुलिस विभाग में तबादलों के लेकर डीजीपी के बाद अब जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने भी अपना आदेश जारी किया है। बुधवार की रात को 9 थाना प्रभारियों को एसपी ने इधर-उधर किया है। कुछ दिनों पहले तक रांझी टीआई रहे मानस द्विवेदी का अब शहर का कोतवाली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए आदेश में उन्हें कोतवाली थाना प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही टीआई की श्रेणी में सबसे सीनियर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार को पनागर थाने में पोस्टेड किया है। जबलपुर एसपी ने बुधवार को जारी किए गए आदेश में गोहलपुर, भेड़ाघाट, बरगी, सिविल लाइन, कुंडम, घमापुर थाना प्रभारियों को भी एक थाने से दूसरे थाने भेजा है। भेड़ाघाट थाना प्रभारी रही अपूर्वा चौरासिया को एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात किया है। सिविल लाइन टीआई रितेश पांडे को शहर के संवेदनशील थाना गोहलपुर भेजा है, जबकि प्रतीक्षा मार्को को घमापुर टीआई बनाया है। इसके साथ ही बरगी में रहे कमलेश चौरिया को भेड़ाघाट, पनागर टीआई जितेंद्र पाटकर को बरगी, घमापुर टीआई सतीष कुमार को कुंडम, और अनूप कुमार को सिविललाइन थाना प्रभारी बनाया है। गौरतलब है कि हाल ही मे डीजीपी के निर्देश पर समूचे प्रदेश में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को लंबे समय से एक ही स्थान पर होने के कारण हटाया है। इसी क्रम में जबलपुर एसपी ने बुधवार की रात को जिले को 9 थाना प्रभारियों का तबादला किया है। सूत्र बताते हैं कि कुछ थाना प्रभारियों के तबादले स्थानीय विधायक की नाराजगी के कारण भी हुए हैं।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p5R6ErX
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/p5R6ErX
via IFTTT
Comments
Post a Comment