मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
पुष्टिमार्ग संप्रदाय के भक्त अपने आराध्य प्रभु श्रीनाथ को ग्रीष्म के ताप से बचाने के लिए तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ज्येष्ठ माह के चलते सोमवार को श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में प्रभु श्रीनाथ जी को यमुना जी के स्वरूप में जलकुंड में बनाकर फूलों से सुसज्जित सिंहासन में विराजमान किया गया। नजारा उस समय सावन-भादौं जैसा दिखाई दिया जब प्रभु के चारों ओर बारिश होती दिखाई दी। दरअसल, भक्तों द्वारा जलकुंड में फव्वारे लगाए गए थे। जिनके चलते ही प्रभु के आसपास बरसात होती दिखाई देने लगी। इस दौरान कीर्तन मंडली ने सावन-भादों के गीत भी प्रस्तुत करना शुरू कर दिया था। भक्तों ने उत्सव को नाम भी सावन-भादौं ही दिया था। मंदिर के मुखिया श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व प्रभु को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कराए और विभिन्न आभूषणों से उनका शृंगार किया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AMoVYHp
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/AMoVYHp
via IFTTT
Comments
Post a Comment