मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
महिला को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस ने निकाला जुलूस, सोशल मीडिया पर वीडियो आया था सामने
शाहजहांनाबाद इलाके में एक महिला को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान एजाज उर्फ लंगड़ा और रेहान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि एजाज का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। एजाज पहले तस्करी के मामले में जेल में बंद था। जिस महिला को धमकाया गया, वह पहले उसके संपर्क में रह चुकी है। जेल से छूटने के बाद एजाज महिला को दोबारा गलत धंधे में धकेलना चाहता था। विरोध करने पर उसने अपने साथी रेहान के साथ मिलकर महिला को चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो में दोनों आरोपी महिला को धमकाते हुए साफ नजर आ रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार को वाजपेयी नगर मल्टी के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों बदमाशों ने खुद को कैमरे के सामने शर्मिंदा बताते हुए कहा— "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है" का नारा लगाया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/akyrCFT
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/akyrCFT
via IFTTT
Comments
Post a Comment