मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में एक 26 वर्षीय युवती ने अपने फेसबुक फ्रेंड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक पहले युवती से संबंध बनाता रहा, फिर किसी और से शादी कर ली। बाद में तलाक देने का झूठा भरोसा देकर दोबारा संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 2019 में फेसबुक पर हुई थी पहचान पुलिस के अनुसार, शाहजहांनाबाद क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की पहचान साल 2019 में फेसबुक पर सुमित से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और मुलाकातें शुरू हो गईं। सुमित ने युवती से शादी का वादा कर 2022 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि सुमित ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। यह जानकर उसे सदमा लगा और उसने आरोपी से मिलना-जुलना बंद कर दिया। लेकिन आरोपी ने फिर उसे भरोसे में लेते हुए कहा कि वह पत्नी को तलाक देकर उससे शादी कर लेगा। इस भरोसे पर युवती ने दोबारा रिश्ता कायम कर लिया। अब शादी से किया इनकार, युवती ने दर्ज कराया केस जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो सुमित ने साफ इनकार कर दिया। तब जाकर युवती ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और दैहिक शोषण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dstr6g7
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/dstr6g7
via IFTTT
Comments
Post a Comment