मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जधानी के राजा भोज एयरपोर्ट से रविवार को एअर इंडिया की भोपाल-मुंबई फ्लाइट की शुरुआत वॉटर सैल्यूट के साथ हुई। जैसे ही फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर लैंड किया, दो वाटर कैनन से उसे सलामी दी गई। यह दृश्य देख वहां मौजूद यात्री और एयरपोर्ट स्टाफ रोमांचित हो उठे। फ्लाइट के रवाना होने से पहले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर केक काटा और इस नई उड़ान का जश्न मनाया। एअर इंडिया की इस नियमित सेवा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्टाफ ने यात्रियों को एयरपोर्ट की सुविधाओं और नई उड़ान से जुड़ी जानकारियां दीं। 162 सीटों वाली इस फ्लाइट में रविवार को 161 यात्री भोपाल से मुंबई के लिए रवाना हुए, जबकि मुंबई से भोपाल आने वाली फ्लाइट में 160 यात्री राजधानी पहुंचे। यह सेवा अब सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी, जिससे भोपाल और मुंबई के बीच हवाई यात्रा पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक हो सकेगी। भोपाल में एयरफोर्स के विमान की ट्रायल लैंडिंग भोपाल एयरपोर्ट ने इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश में पहली बार एयरफोर्स के कोड-ई बोइंग 777-300ER विमान की सफल ट्रायल लैंडिंग करवाई है। भोपाल एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले मध्यप्रदेश के किसी भी एयरपोर्ट पर इस तरह के बड़े विमानों की लैंडिंग नहीं हुई है। 64.8 मीटर के विंगस्पैन और 74 मीटर की लंबाई के साथ, बी-777 300-ईआर को आमतौर पर लंबी दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भोपाल एयरपोर्ट पर उतरने वाला ये अब तक का सबसे बड़ा विमान है।पढ़ें पूरी खबर
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/q38hVAy
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/q38hVAy
via IFTTT
Comments
Post a Comment