मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। इंदौर से गोरमी भिंड जा रही महिला को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक बस को रोकने के बदले गाड़ी काे भगा ले गया। घटना रविवार शाम को मोहना में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे की है। पुलिस ने पीछा कर बस को पनिहार के पास रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया है। इधर, शव को निगरानी में लेकर बस चालक की तलाश की जा रही है। इंदौर से बस से ग्वालियर आ रही थी इंदौर से भिंड के गोरमी निवासी शकुंतला प्रजापति (50) बस में सवार होकर ग्वालियर आ रही थी। रविवार शाम बस जब मोहना हनुमान मंदिर स्थित हाइवे पर पहुंची तो चालक ने बस रोक दी। यात्रियों को वॉशरूम और चाय नाश्ता करने के लिए बोल दिया। जिसके बाद सभी यात्री चाय-नाश्ता के लिए उतर गए। बस में सवार शकुंतला प्रजापति भी बस से उतरी और सड़क पार कर वॉशरूम के लिए जा रही थी। अभी उन्होंने बस से चार कदम ही आगे बढ़ाए थे कि तभी इंदौर की तरफ से आ रही अमलताश ट्रैवल्स की बस यूपी 75 जीटी-3303 के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। बस चालक रुका फिर भाग गया हादसे के बाद आरोपी चालक ने हादसे के बाद एक पल को अपना वाहन रोका और उसके बाद बस को स्पीड देकर फरार हो गया। हादसे का पता चलते ही थाना प्रभारी राशिद खान और एएसआई देवेंद्र सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए रवाना कराने के बाद आरोपी वाहन का पीछा किया। पनिहार थाना पुलिस की मदद से आरोपी वाहन को पकड़ लिया, जबकि मौका पाकर आरोपी चालक फरार हो गया। दूसरी ओर, अस्पताल में महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। एसडीओपी घाटीगांव शेखर दुबे ने बताया- बस की टक्कर से एक महिला की मौत हुई है। महिला का शव पीएम हाउस पहुंचाकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के लिए जिम्मेदार बस को पनिहार थान पुलिस की मदद से पकड़ लिया है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ehDHTKd
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/ehDHTKd
via IFTTT
Comments
Post a Comment