मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में महिला ने कार से स्ट्रीट डॉग को कुचला:CCTV में कैद हुई घटना, पेट्स लवर की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल के शहीद नगर में एक महिला ने कार से सड़क पर बैठे स्ट्रीट डॉग को कुचल दिया। घटना 18 जून को शाम 7 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार डॉग को रौंदने के बाद महिला कार सहित चली गई। बुधवार देर रात पेट्स लवर्स शिकायत लेकर कोहेफिजा थाने पहुंचे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है एक घर के सामने स्ट्रीट डॉग बैठा था। तभी सामने से आई महिला चालक ने कार उसके ऊपर चढ़ा दी। स्ट्रीट डॉग बुरी तरह तड़पता रहा और महिला कार लेकर चली गई। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि फुटेज में दिख रही कार से महिला का पता लगाया जा रहा है। महिला का पता लगते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PncmQ0C
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/PncmQ0C
via IFTTT
Comments
Post a Comment