मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल में जवान ने थाने में महिला को पीटा, सस्पेंड:जांच में दोषी पाया गया प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह, विभागीय कार्रवाई जारी
निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस जवान को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पुष्टि हुई कि कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत ने महिला और उसके साथ आए व्यक्ति को डंडे से पीटा था। मामले को गंभीर मानते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस विभाग ने इसे कर्तव्यों का दुरुपयोग, अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण की श्रेणी में माना है। मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसीपी चूनाभट्टी को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि थाने बुलाए जाने पर सुंदर सिंह ने महिला को कंप्यूटर रूम में ले जाकर पीटा। उसकी मां को थाने से बाहर कर दिया गया। महिला को हाथ और पीठ में गंभीर चोटें आईं। कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी महिला पीड़ित महिला शुक्रवार को भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी। उसने शिकायत की कि उसे पति के संबंध में पूछताछ के नाम पर थाने बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। उसने अधिकारियों को अपने हाथ और पीठ पर चोटों के निशान भी दिखाए। शिकायत के बाद जवान को पहले लाइन अटैच किया गया था। अब उसे निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जवान के खिलाफ विभागीय जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अंतिम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड किया। महिला बोली-डंडे से पीटा, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी भोपाल के निशातपुरा थाने में महिला से मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्रधान आरक्षक सुंदर सिंह राजपूत को शनिवार को डीसीपी ऑफिस अटैच कर दिया गया है। महिला शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची थी और अधिकारियों को अपने हाथ व पीठ पर आई चोटें दिखाईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए जवान को लाइन हाजिर कर दिया और जांच एसीपी निशातपुरा को सौंपी है।पढ़ें पूरी खबरें
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/06dOnUN
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/06dOnUN
via IFTTT
Comments
Post a Comment