मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
ग्वालियर में मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग:₹2 लाख की कैश और खाने-पीने का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका
ग्वालियर के माधौगंज इलाके में सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे एक मिठाई की दुकान में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय दुकान में कई घरेलू गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। अगर सिलेंडर आग पकड़ लेते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी थी। इस आग में दुकान के गल्ले में रखी दो लाख रुपए की नकदी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। ₹2 लाख की कैश और खाने-पीने का सामान जलकर खाक माधौगंज इलाके में रहने वाले मोहन सिंह के घर के नीचे एक मिठाई की दुकान है, जिसे नत्था सिंह तोमर चलाते हैं। हर रोज की तरह बीती रात भी नत्था सिंह तोमर दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे, जबकि मोहन सिंह दुकान की ऊपरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात अचानक मिठाई की दुकान में आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें देखकर उनके पड़ोसी ने उन्हें इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि दुकान के गल्ले में रखी दो लाख रुपए की कैश और खाने-पीने का सामान सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TeGEWVM
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/TeGEWVM
via IFTTT
Comments
Post a Comment