मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
भोपाल के न्यू मार्केट में 1 जुलाई को होंगे चुनाव:व्यापार संरक्षण समिति चुनाव के लिए आज से प्रक्रिया शुरू; 2 दिन जमा होंगे फार्म
भोपाल के प्रतिष्ठित बाजार न्यू मार्केट में सदस्य संख्या के हिसाब से व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के चुनाव 1 जुलाई को होंगे। इससे पहले गुरुवार से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 2 दिन तक नामांकन दाखिल होंगे। इस संगठन का दो महीने पहले ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। नवगठित समिति के प्रथम पंचवर्षीय कार्यकाल 2025 से 2030 के लिए पदाधिकारी चयन चुनाव के लिए मंगलवार को संस्थापक सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की थी। समिति के सदस्य एवं व्यापारी रंजीत माझी को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं रमेश गनवानी को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है, जिन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई। कुल 605 व्यापारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी चुनेंगे। चुनाव अधिकारी मांझी ने बताया, चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चस्पा कर दिया है। यह चुनावी कार्यक्रम
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/67yrUpo
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/67yrUpo
via IFTTT
Comments
Post a Comment