मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
जलभराव से बचाव के लिए शाजापुर में जेसीबी से सफाई:नपा अध्यक्ष बोले- पिछली बारिश में डूबे इलाकों को मिली प्राथमिकता
शाजापुर नगर पालिका ने मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई शुरू कर दी है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन की मौजूदगी में कोतवाली थाने के पास नाले की जेसीबी से सफाई की गई। बीते साल कई जगहों पर हुआ था जलभराव पिछले साल बारिश के मौसम में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी थी। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस साल मानसून के जल्द आगमन को देखते हुए नगर पालिका ने समय रहते कार्रवाई शुरू कर दी है। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर होगी सफाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पिछले साल जहां जलभराव की समस्या आई थी, उन स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जा रहा है। साथ ही संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/coIU5hO
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/coIU5hO
via IFTTT
Comments
Post a Comment