मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
नीमच में कुश्ती महादंगल का तीसरा दिन:40 से 65 किलो वजन के पहलवानों के बीच मुकाबला, हजारों लोग देखने पहुंचे
नीमच जिले के मनासा में कृषि उपज मंडी प्रांगण में तीन दिवसीय संभाग केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन स्टाइल कुश्ती संघ नीमच और श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला करा रही है। आज कुश्ती का तीसरा दिन रहा कुश्ती महादंगल के तीसरे दिन रविवार को शाम 4 बजे शुरू हुआ मुकाबला दुधिया रोशनी में देर रात तक चला। यह कुश्ती 40 किलो से 65 किलो और उससे अधिक वजन के पहलवानों के बीच हुई। जिसमें पहलवानों ने दमखम दिखाया। दूर-दराज से खेल प्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कमेंट्री बाबू बजरंगी ने की। मंच संचालन हरगोविंद दीवान ने संभाला। इससे पहले शनिवार को सुबह 10 बजे से मुकाबले शुरू हुए। मंदसौर से गुरु कहार और अभिषेक ग्वाला ने अपने मुकाबले जीते। नीमच के गज्जू सतोले ने भी अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया। मंदसौर के अजय ग्वाला और प्रिंस ग्वाला ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। उज्जैन से राज बागरी और रोहित बागरी ने अपने मैच जीते। मनासा के शुभम प्रजापत और नवीन ग्वाला ने भी विजय हासिल की। कई लोग कुश्ती देखने पहुंचे प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के रेफरी निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। इनमें इंदौर से मनीष मुहाले और लोकपाल गौहर, डिंडौरी से विजय कुमार भाटिया, रेलवे से राष्ट्रीय पदक विजेता रेहान खान और इंदौर से कपिल गुर्जर शामिल हैं। कुश्ती प्रेमियों और हजारों स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मुकाबलों का आनंद लिया।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MPaQLv1
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/MPaQLv1
via IFTTT
Comments
Post a Comment