मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
मंडला में नौतपा के बाद तेज गर्मी का मौसम जारी है। शनिवार को दोपहर तक उमस भरी गर्मी रही। शाम को मौसम में बदलाव आया। जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हुई। बीजाडांडी में आंधी के साथ तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी से बीजाडांडी के खेरमाई मोहल्ले की दो दुकानों के टीन शेड उड़ गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 15 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान और मराठवाड़ा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। मौसम विभाग ने मंडला सहित कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bm6h8tJ
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/bm6h8tJ
via IFTTT
Comments
Post a Comment