मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
रामघाट से भागसीपुरा पहुंची गंगा माता की सवारी:जेष्ठ पूर्णिमा पर 15 दिवसीय शिप्रा-गंगा उत्सव का समापन, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
शिप्रा तट स्थित रामघाट पर 15 दिवसीय शिप्रा-गंगा उत्सव का समापन जेष्ठ पूर्णिमा पर हुआ। बुधवार को संध्या समय गंगा माता की सवारी राजसी वैभव के साथ भागसीपुरा के लिए रवाना हुई। सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस उत्सव की शुरुआत जेष्ठ शुक्ल प्रतिपदा से हुई थी। भागसीपुरा स्थित गंगा माता मंदिर से माता की प्रतिमा को सवारी के रूप में रामघाट लाया गया था। 15 दिनों तक प्रतिदिन गंगा माता का पूजन-अभिषेक और महाआरती की गई। उत्सव के दौरान रोज ढोली बुआ का नारदीय संकीर्तन से हरि कथा का आयोजन हुआ। जेष्ठ पूर्णिमा की संध्या को गंगा माता को पालकी में विराजमान कर भव्य सवारी निकाली गई। सवारी में सशस्त्र पुलिस बल, घुड़सवार दल और पुलिस बैंड शामिल रहे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर माता की सवारी का स्वागत किया। सवारी का समापन भागसीपुरा स्थित गंगा माता मंदिर पर हुआ।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MpPqdB
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MpPqdB
via IFTTT
Comments
Post a Comment