मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। 'बात खरी है' मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। मंत्री ने बच्चों के साथ रेस लगाई मंत्री दिलीप अहिरवार का दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। वे कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए। उन्होंने बच्चों के साथ दौड़ लगाई। दरअसल, मंत्री एक स्पोर्ट्स अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद किया और उनके कहने पर रेस भी लगाई। मंत्री जमकर दौड़े, लेकिन बच्चों से जीत नहीं पाए। हालांकि, मंत्री अपनी इस हार से भी खुश हैं, क्योंकि बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने यह सब किया। अब लोग इस पर चुटकी ले रहे हैं। मंत्री की हार पर कह रहे हैं कि हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं। ये वही मंत्री हैं, जिन्होंने एक बार सीएम के हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए भी दौड़ लगाई थी। विधायक ने फिर दिखाई ताकत शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने खुद को बाजीगर और साथ ही कारीगर बताया है। इतना ही न...
राजगढ़ में क्रेशर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:बॉडी पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार देर रात एक क्रेशर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बॉडी पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मकसूद खिलजी निवासी वार्ड क्रमांक 11 सुभाष चौक के रूप में हुई है। वह गादिया क्षेत्र में स्थित क्रेशर प्लांट संचालित करता था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे मकसूद अचानक घबराई हालत में अपने क्रेशर प्लांट पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। आनन-फानन में उसे नरसिंहगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के दौरान ही उसकी हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे रेफर करने की तैयारी की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों में आक्रोश, अस्पताल में पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, समाजजन और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहगढ़ टीआई, एसडीओपी सहित राजगढ़ एसपी अमित तोलानी भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। हत्या की आशंका, पुलिस ने गठित की जांच टीम पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। इनमें मकसूद के गादिया पहुंचने का कारण, शरीर पर लगे घावों की प्रकृति और स्थान, निजी रंजिश या लूटपाट का एंगल शामिल हैं। मकसूद के परिजनों और समाजजनों ने इस मौत को सुनियोजित हत्या बताया है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी अपील की है।
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/w1DjMst
via IFTTT
from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/w1DjMst
via IFTTT
Comments
Post a Comment